FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
रांची नगर निगम महापौर चुनाव: कांग्रेस समर्थित रमा खलको बनाम भाजपा समर्थित रोशनी खलको का होगा सीधा मुकाबला
February 2, 2026 | 265 Views
रांची नगर निगम महापौर चुनाव: कांग्रेस समर्थित रमा खलको बनाम भाजपा समर्थित रोशनी खलको का होगा सीधा मुकाबला


रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव–2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचते ही महापौर पद के लिए तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। इस बार रांची नगर निगम में कांग्रेस समर्थित रमा खलको और भाजपा समर्थित रोशनी खलको के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है। सोमवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने महापौर पद के लिए रोशनी खलको को समर्थन देने की औपचारिक घोषणा की। इसके साथ ही भाजपा की चुनावी रणनीति भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इससे पहले कांग्रेस ने झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलको को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित कर दिया था।

गौरतलब है कि महापौर पद का आरक्षण भले ही अनुसूचित अन्य (ST) श्रेणी के लिए है, लेकिन इस बार दोनों राष्ट्रीय दलों ने महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस द्वारा रमा खलको को समर्थन दिए जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा भी महिला प्रत्याशी को ही आगे करेगी, जिस पर सोमवार को अंतिम मुहर लग गई। रांची राज्य का सबसे बड़ा नगर निगम है, जहां लाखों मतदाता निवास करते हैं। ऐसे में यहां की चुनावी रणनीति न केवल अहम है, बल्कि पूरे राज्य की राजनीति की दिशा भी तय कर सकती है। दोनों ही दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताती है। मतदान 23 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना और परिणाम 27 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। उसी दिन यह साफ हो जाएगा कि रांची की जनता ने किसे अपना नया महापौर चुनती है।


February 2, 2026 | 266 Views
February 2, 2026 | 266 Views
February 2, 2026 | 266 Views
February 2, 2026 | 266 Views
February 2, 2026 | 266 Views
February 2, 2026 | 266 Views
February 2, 2026 | 266 Views
February 2, 2026 | 266 Views
February 2, 2026 | 266 Views
February 2, 2026 | 266 Views