FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
नववर्ष के अवसर पर वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात दी शुभकामनाएं
January 1, 2026 | 246 Views
नववर्ष के अवसर पर वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात दी शुभकामनाएं

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद, राज्य सभा  महुआ माजी, अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग  वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग  मस्त राम मीणा, राज्य निर्वाचन आयुक्त  अलका तिवारी, सचिव वित्त विभाग  प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व पर्षद  राजीव रंजन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  छवि रंजन, प्रबंध निदेशक जियाडा  वरुण रंजन, निदेशक नगरीय प्रशासक, नगर विकास विभाग  नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी (समन्वय) विभाग  राजीव रंजन,  आईजी एसटीएफ  अनूप बिरथरे, उपायुक्त रांची  मंजुनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सभी ने नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भी सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखण्ड वासियों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा ईश्वर से राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की सहभागिता से ही झारखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार होगा। राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जन-सहभागिता एवं प्रभावी कार्य संस्कृति के साथ हमारी सरकार विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


January 1, 2026 | 247 Views
January 1, 2026 | 247 Views
January 1, 2026 | 247 Views
January 1, 2026 | 247 Views
January 1, 2026 | 247 Views
January 1, 2026 | 247 Views
January 1, 2026 | 247 Views
January 1, 2026 | 247 Views
January 1, 2026 | 247 Views
January 1, 2026 | 247 Views