FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
कराटे चैंपियनशिप में खूंटी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
February 3, 2026 | 192 Views
कराटे चैंपियनशिप में खूंटी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

(रांची ऋषभ राजा ) स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में खूंटी जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया . प्रतियोगिता में लोयोला हाई स्कूल परिसर स्थित कराटे सेंटर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया . चैंपियनशिप में अमर उरांव ने अंडर-21 एवं सीनियर वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया. वहीं 12 वर्ष आयु वर्ग में जयस राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया .

इसके अलावा 13 वर्ष आयु वर्ग में सुशील नाग और शिवम सिंह ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर खूंटी जिले का गौरव बढ़ाया . ऐमन असदक ने 13 वर्ष आयु वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर जिले को एक और सफलता दिलाई . खूंटी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों में खुशी की लहर है . इस अवसर पर जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सह कोच हेजाज असदक ने कहा कि खिलाड़ी लगातार कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास कर रहे हैं . इन पदकों से यह सिद्ध होता है कि खूंटी के कराटे खिलाड़ी राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं .

 

 


February 3, 2026 | 193 Views
February 3, 2026 | 193 Views
February 3, 2026 | 193 Views
February 3, 2026 | 193 Views
February 3, 2026 | 193 Views
February 3, 2026 | 193 Views
February 3, 2026 | 193 Views
February 3, 2026 | 193 Views
February 3, 2026 | 193 Views
February 3, 2026 | 193 Views