FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
झारखंड में बढ़ेगी गर्मी , अगले 5 दिनों में और कम होगी ठंड
January 22, 2026 | 166 Views
झारखंड में बढ़ेगी गर्मी , अगले 5 दिनों में और कम होगी ठंड

(रांची ऋषभ राजा ) झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा. बुधवार को दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हुई . पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई . राज्य के गुमला और मेदिनीनगर को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से ऊपर आ चुका है. गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.4 डिग्री रहा . जबकि, पिछले 24 घंटे में रांची का तापमान दो डिग्री बढ़कर 12.9 डिग्री रहा . मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी इसके बाद फिर तापमान तेजी से बढ़ेगा .

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में ठंड तेजी से कम हो रही है . न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं . राज्य में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है . राज्य में कई जिलों का तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है . चाईबासा का अधिकतम 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा .

राज्य में अब शीतलहर की स्थिति की संभावना अब समाप्त हो चुकी है . पूरे राज्य में मौसम बदलाव आ चुका है चाईबासा में यह पांच डिग्री तक अधिक हो गया है. राज्य और आसपास में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है .

 


January 22, 2026 | 167 Views
January 22, 2026 | 167 Views
January 22, 2026 | 167 Views
January 22, 2026 | 167 Views
January 22, 2026 | 167 Views
January 22, 2026 | 167 Views
January 22, 2026 | 167 Views
January 22, 2026 | 167 Views
January 22, 2026 | 167 Views
January 22, 2026 | 167 Views