FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज , कड़ाके की ठंड से राहत
January 20, 2026 | 156 Views
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज , कड़ाके की ठंड से राहत

रांची( ऋषभ राजा ) मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले एक सप्ताह तक सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है .  दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा, जबकि शुष्क मौसम के कारण कहीं भी बारिश नहीं होगी .

मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में सुबह दृश्यता प्रभावित हो सकती है. दोपहर बाद मौसम सामान्य हो जाएगा. दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी सुबह हल्का कोहरा और आंशिक बादल नजर आएंगे .

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की धीमी बढ़ोतरी का अनुमान जताया है . उसके बाद तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 25 जनवरी तक सुबह कोहरा या धुंध रहेगी, बाद में साफ आसमान .

 


January 20, 2026 | 157 Views
January 20, 2026 | 157 Views
January 20, 2026 | 157 Views
January 20, 2026 | 157 Views
January 20, 2026 | 157 Views
January 20, 2026 | 157 Views
January 20, 2026 | 157 Views
January 20, 2026 | 157 Views
January 20, 2026 | 157 Views
January 20, 2026 | 157 Views