FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
आउटसोर्स कर्मियों के हक़ में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने सौंपा ज्ञापन
July 4, 2025 | 1003 Views
आउटसोर्स कर्मियों के हक़ में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 01 जुलाई 2025 को पारित आदेश के आलोक में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने आज झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन निगम के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम वेतनमान एवं समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने की मांगों को लेकर सौंपा गया।

संघ के अध्यक्ष  अजय राय ने बताया कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम में वर्षों से कार्यरत तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रमिकों को अब तक न तो न्यूनतम वेतनमान मिल रहा है और न ही संविधान प्रदत्त "समान कार्य के लिए समान वेतन" के सिद्धांत का पालन हो रहा है। उन्होंने इसे न्यायालय की भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया।

ज्ञापन में मुख्यतः निम्नलिखित 6 बिंदुओं को प्रमुखता दी गई:

  1. न्यूनतम वेतनमान ऐंव 2017 से ऐरियर तत्काल भुगतान
  2. स्थायी और संविदा कर्मियों के बीच वेतन समानता

भविष्य की बहालियों में एजेंसी कर्मियों को प्राथमिकता एवं आयु छूट

सभी एजेंसियों को राज्य अधिसूचित न्यूनतम वेतन का पालन कराने हेतु लिखित आदेश

एक स्वतंत्र निगरानी समिति का गठन

शोषण के विरुद्ध पारदर्शी शिकायत निवारण प्रणाली की स्थापना

अजय राय ने कहा कि संघ न्यायालय के आदेश को केवल कानूनी पहलू नहीं, बल्कि श्रमिकों के जीवन, गरिमा और अधिकारों से जुड़ा एक संवेदनशील मुद्दा मानता है। यदि निगम प्रशासन इस दिशा में शीघ्र और न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं करता है, तो संघ राज्यव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।

ज्ञापन  अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में अधिकृत अधिकारी को सौंपा गया। संघ ने आशा व्यक्त की है कि निगम सकारात्मक निर्णय लेकर न्यायालय के आदेशों का सम्मान करेगा और आउटसोर्स कर्मियों को उनका वाजिब हक प्रदान करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में विजय सिंह, मुकेश साहू ,अनिकेत कुमार, मुकेश यादव, रोशन लूगून, प्रवीण कुजूर, राम शरण प्रसाद, दीपेश यादव, रमेश चंद्र माहतो, जगतपाल महतो, पिंटू सेन गुप्ता, सुनील सहाय आदि मौजूद रहे
 


July 4, 2025 | 1004 Views
July 4, 2025 | 1004 Views
July 4, 2025 | 1004 Views
July 4, 2025 | 1004 Views
July 4, 2025 | 1004 Views
July 4, 2025 | 1004 Views
July 4, 2025 | 1004 Views
July 4, 2025 | 1004 Views
July 4, 2025 | 1004 Views
July 4, 2025 | 1004 Views