पलामू। 2 जनवरी 2026 समय करीब 16.00 बजे एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के जमीनी विवाद में पैरवी कराने हेतु हुसैनाबाद थाना प्रभारी से मिलने थाना पहुँचा। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राजेश कुमार, पता – ग्राम कुकही, थाना हैदरनगर बताते हुए स्वयं को 2014 बैच का उड़ीसा कैडर का आईएएस अधिकारी बताया तथा वर्तमान में भुवनेश्वर के खरवेला नगर में C.A.O. (Chief Accounts Officer) के पद पर पदस्थापित होना बताया। थाना प्रभारी द्वारा जब उसकी पोस्टिंग के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह देहरादून, हैदराबाद एवं भुवनेश्वर में कार्य कर चुका है। अलग-अलग राज्यों में पदस्थापन को लेकर संदेह होने पर पूछताछ करने पर उसने अपना बयान बदलते हुए स्वयं को IPTAFS (Indian P&T Accounts and Finance Service) का अधिकारी बताया, जो UPSC द्वारा चयनित एवं आईएएस के समकक्ष होता है। इसके बाद वह व्यक्ति थाना से चला गया। व्यक्ति के पद एवं पहचान पर संदेह होने पर उक्त समस्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद को अवगत कराई गई। प्रारंभिक जाँच, उसके गाँव के लोगों एवं अन्य स्रोतों से की गई गहन पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि वह व्यक्ति किसी भी प्रकार का IPTAFS अधिकारी नहीं है।इसके पश्चात उक्त व्यक्ति को थाना बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उससे उसकी पहचान, नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र एवं विभागीय दस्तावेजों की माँग की गई, परंतु वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दे पाया। गहन जाँच में यह तथ्य सामने आया कि वह व्यक्ति किसी भी सरकारी सेवा में नहीं है। पूछताछ के दौरान उसने स्वयं स्वीकार किया कि वह फर्जी रूप से IPTAFS अधिकारी बनकर घूम रहा था।
अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता का सपना था कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बने। उसने UPSC की परीक्षा में चार बार प्रयास किया, किंतु सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने अपने पिता, परिजनों एवं रिश्तेदारों से झूठ बोल दिया कि वह IPTAFS अधिकारी बन गया है और विगत 6–7 वर्षों से फर्जी अधिकारी बनकर जीवन यापन कर रहा था। शारीरिक तलाशी एवं वाहन की तलाशी के क्रम में उसके पास से फर्जी पहचान पत्र, फर्जी नेम बोर्ड एवं अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-01/26, दिनांक-02.01.26, धारा 204/205/336(2) /336(3)/337/339/340(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. राजेश कुमार, उम्र – 35 वर्ष, पिता – स्व० राम किशोर राम, पता – ग्राम कुकही, थाना हैदरनगर, जिला पलामू
जप्त सामानों की विवरणी
1. एक फर्जी आई०डी० कार्ड, जिस पर GOVT. OF INDIA, A.P. Circle, Sanchar Lekha Bhawan, Chikkadpally, Hyderabad–500020 अंकित है। नाम – Rajesh Kumar, पद – CAO (Jr. Grade), कोड – IP&TAFS/164/014, वैधता – 31.12.2020 तक।
2. एक Vivo कंपनी का मोबाइल फोन, मोबाइल नंबर – 9006542629।
3. एक Library Card।
4. एक Chanakya IAS Academy का आई०डी० कार्ड।
5. हुंडई Era कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01Z-4884) के आगे लगा नीले रंग का फर्जी नेम बोर्ड, जिस पर GOVT. OF INDIA, CAO, DEPARTMENT OF TELECOMMUNICATION लिखा हुआ है।
6. ग्रे रंग की हुंडई Era कार, रजिस्ट्रेशन नंबर – JH01Z-4884।
छापामारी दल एवं जाँच-पड़ताल में शामिल पदाधिकारी
1. एस० मोहम्मद याकूब, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद।
2. सोनू कुमार चौधरी, पु०नि० सह थाना प्रभारी, हुसैनाबाद।
3. पु०अ०नि० धनंजय कुमार गोप, हैदरनगर थाना।
4. पु०अ०नि० बबलु कुमार, प्रभारी, देवरी ओ०पी०।
5. पु०अ०नि० रमन यादव, हुसैनाबाद थाना।
6. पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह, हुसैनाबाद थाना (अनुसंधानकर्ता)।
रांची। राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा परिसर, रांची में आयोजित एक समारोह में झारखंड पुलिस को कुल 1,485 आधुनिक वाहनों का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित होने वाले 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर इन नए थानों की आधारशिला रखी और हरी झंडी दिखाकर पुलिस के लिए आवंटित वाहनों को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
*_सशक्त पुलिस, सुरक्षित जनता — झारखंड में कानून-व्यवस्था को नई मजबूती_*
रांची। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शांति, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस की है। इन्हें सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक वाहनों का यह लोकार्पण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि नए वाहनों की उपलब्धता से पुलिस बल की गतिशीलता, प्रतिक्रिया क्षमता और क्षेत्रीय निगरानी में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसके परिणामस्वरूप घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण संभव हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन आधुनिक वाहनों और नए थानों की उपलब्धता से पुलिस की कार्यक्षमता, प्रतिक्रिया समय तथा क्षेत्रीय निगरानी तंत्र में गुणात्मक सुधार होगा, जिससे आम जनता को त्वरित एवं विश्वसनीय सुरक्षा सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य में बेहतर निगरानी व्यवस्था विकसित होगी और अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर होंगे।
धुर्वा अपहरण कांड में पुलिस की तत्परता: नाबालिगों की बरामदगी, बच्चा चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आधुनिक वाहनों का बेड़ा झारखंड पुलिस को एक साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। यह 25 वर्ष पूरे कर चुके झारखंड के सफर में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से लैस वाहनों और संसाधनों के माध्यम से पुलिस विभाग अपने कार्य के नए आयामों को छूने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में घटित घटनाओं को लेकर झारखंड पुलिस ने कई मामलों में त्वरित एवं सार्थक कार्रवाई की है, जिससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने हाल ही में घटित एक जघन्य घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो नाबालिग बच्चों के अपहरण के मामले में झारखंड पुलिस की तत्परता और ईमानदार प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्चों को शीघ्रता से बरामद किया गया तथा अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश भी किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरण यह दर्शाते हैं कि झारखंड पुलिस नई तकनीक और नवाचार के साथ अपराध रोकथाम की दिशा में प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है।
सशक्त पुलिस, सक्रिय जनता: कानून-व्यवस्था में सबकी भागीदारी जरूरी
मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से अपेक्षा की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सकारात्मक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ-साथ हम सभी नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि समाज में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाएं, समय पर सूचना दें तथा पुलिस के साथ समन्वित सहयोग स्थापित करें। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास, संवाद तथा सहयोग की कड़ी जितनी मजबूत होगी, राज्य की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था उतनी ही सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि वे निष्ठा, ईमानदारी तथा संवेदनशीलता के साथ राज्य की सेवा में अपना योगदान देंगे। समारोह में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे निष्ठा, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें तथा कमजोर और वंचित वर्गों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दें।
*_मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में कुल 636 पेट्रोलिंग वाहन एवं 849 दोपहिया वाहन विभिन्न जिलों और पुलिस थानों को सौंपे_*
झारखंड पुलिस के लिए राज्य सरकार द्वारा कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दोपहिया वाहनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन स्वीकृत वाहनों में से प्रथम चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन तथा 849 दोपहिया वाहन विभिन्न जिलों एवं पुलिस थानों को आवंटित किए जा रहे हैं। यह आधुनिक वाहन बेड़ा गश्ती, क्विक रिस्पॉन्स, ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
*_इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रवीन्द्र नाथ महतो, मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, श्री संजय प्रसाद यादव, डॉ. इरफ़ान अंसारी, श्रीमती दीपिका पांडेय, श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी, श्रीमती तदाशा मिश्रा सहित झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 12 मार्च 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
मांकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
झारखण्ड राज्य में Institute of Driving Training and Research (IDTR Tier-I) की स्थापना हेतु DPR की प्राक्कलित राशि रू० 22,03,31,000/- (बाईस करोड़ तीन लाख इकतीस हजार) रूपये के विरूद्ध भारत सरकार द्वारा अनुदानित राशि रू० 17.00 (सत्रह) करोड़ के अतिरिक्त शेष देय राशि रू० 5,03,31,000/- (पाँच करोड तीन लाख इकतीस हजार) मात्र में से Tata Motors Ltd, Jamshedpur द्वारा दी गयी सहमति के अनुसार रु० 1,82,00,000/-(एक करोड़ बयासी लाख) मात्र शेष देयता की राशि के फलस्वरूप रू० 3,21,31,000/- (तीन करोड़ इक्कीस लाख इकतीस हजार) मात्र राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने एवं DPR की प्राक्कलित राशि रू० 22,03,31,000/- (बाईस करोड़ तीन लाख इकतीस हजार) मात्र के योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।*
रांची के वीमेंस कॉलेज (साईंस ब्लॉक) में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए प्रस्तावित 528 (पांच सौ अट्ठाईस) शय्या के छात्रावास निर्माण योजना के स्थल परिवर्तन एवं नए स्थल पर निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई।
CT-MIS परियोजना के अधीन कार्यरत System Integrator M/s Tata Consultancy Services Limited को एक वर्ष यथा-01.10.2025 से 30.09.2026 तक की अवधि के लिए वित्त नियमावली के नियम-235 के प्रावधानों को नियम 245 के अधीन क्षांत करते हुए मनोनयन के आधार पर अवधि विस्तार हेतु मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई।
झारखण्ड राज्य के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन०सी०सी०) के कैडेटों के प्रशिक्षण के दौरान नास्ता भत्ता में वृद्धि की स्वीकृति दी गई।
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत महिला महाविद्यालय, सारठ, देवघर को सह-शिक्षा (Co-Education) महाविद्यालय में परिवर्तित कर इसका नाम डिग्री महाविद्यालय, सारठ, देवघर करने की स्वीकृति दी गई।*
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत पत्र संख्या 9/35/2025-CD (Cen) दिनांक 24.12.2025 भारत की जनगणना 2027-परिपत्र संख्या 7, को अंगीकृत करते हुए झारखण्ड राज्य अंतर्गत राज्य स्तरीय / जिला स्तरीय, नगर निगम एवं चार्ज स्तरीय तकनीकी कर्मियों एवं बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) की नुियक्ति आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से करने की स्वीकृति दी गई।
राज्य के VIP/VVIPs के सरकारी उड़ान कार्यक्रम हेतु वित्त नियमावली के नियम-235 को शिथिल करते हुए नियम-245 के तहत मनोनयन के आधार पर M/s Redbird Airways Pvt. Ltd, New Delhi से ली जा रही 01 Turbo Prop Twin Engine B-250/B-200 GT विमान की सेवा को, समान दर एवं शर्तों के साथ, छः (06) माह तक विस्तारित किए जाने हेतु मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।
श्री कौशिक मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सम्प्रति निलंबित (मुख्यालय, राँची) की अनिवार्य सेवानिवृति की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
झारखण्ड राज्य समूह 'घ' से समूह 'ग' (निम्नवर्गीय लिपिक / कनीय सचिवालय सहायक) के पद पर पदोन्नति हेतु सीमित ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा नियमावली, 2026" के गठन की स्वीकृति दी गई।*
W.P.(S) No.- 1023/2013 विमला देवी बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक-17.02.2024 को पारित न्यायादेश एवं Contempt Case No. 818/2025 श्रीमती विमला देवी बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक-03.12.2025 को पारित न्यायनिर्णय के आलोक में वादी श्रीमती विमला देवी, पति स्व० राम बिहारी तिवारी, सेवानिवृत लेखा, लिपिक लघु सिंचाई प्रमण्डल, लातेहार के नियमित रूप से की गई सेवा में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत अवधि को जोड़कर पेंशन प्रदायी सेवा में परिगणित करते हुए सेवानिवृत्ति की तिथि 31.05.2012 से पेंशनादि के भुगतान की स्वीकृति दी गई।*
W.P.(S) No.- 6309/2013 मन्नेलाल कामत बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक-08.02.2023 को पारित न्यायादेश एवं Contempt Case (Civil) No. 366/2024, मन्नेलाल कामत बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक-16.01.2026 को पारित न्यायानिर्णय के आलोक में वादी श्री मन्नेलाल कामत, सेवानिवृत पत्राचार लिपिक, लघु सिंचाई प्रमण्डल, साहेबगंज के नियमित सेवा के रूप में की गई सेवा में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत अवधि को जोड़कर पेंशनादि की स्वीकृति दी गई।*
W.P.(S) No.- 3274/2018 हरिशंकर शर्मा बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक-09.05.2024 को पारित न्यायादेश एवं Contempt Case (Civil) No. 1077/2025, हरिशंकर शर्मा बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक-17.11.2025 को पारित न्यायानिर्णय के आलोक में वादी श्री हरिशंकर शर्मा, सेवानिवृत जंजीरवाहक, लघु सिंचाई प्रमंडल, हुसैनाबाद के नियमित सेवा के रूप में की गई सेवा में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत अवधि को जोड़कर पेंशनादि की स्वीकृति दी गई।
राज्य सरकार के विभिन्न विभाग (कार्य विभाग सहित) /निदेशालय, बोर्ड / निगम, सोसायटी / निकाय इत्यादि द्वारा किये जाने वाले एकरारनामा / कार्यादेश /आपूर्ति आदेश / Standard Bidding Document/F2 Tender Document में e-Bank Guarantee के रूप में प्रतिभूति (Performance Security) प्राप्त करने तथा Dispute Resolution संबंधी प्रावधान अन्तर्वेशित करने तथा 'Jharkhand Procurement of Goods and Services Manual' को एतदर्थ संशोधित करने की स्वीकृति दी गई।*
*★ W.P. (S) No-3268/2020 मीना देवी एवं अन्य में माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची द्वारा दिनांक 17.11.2022 को पारित न्यायादेश तथा इससे उदभूत अवमाननावाद संख्या-375/2023 में पारित आदेश के अनुपालन में वादी के पेंशन एवं उपादान की स्वीकृति दी गई।*
*★ राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों तथा इसके अन्तर्गत संचालित अंगीभूत महाविद्यालयों के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के पदों पर नियुक्ति एवं प्रोन्नति हेतु आरक्षण रोस्टर नियमावली की स्वीकृति दी गई।*
*★ 'Jharkhand City Tourist Tax Rules, 2025' के गठन की स्वीकृति दी गई।*
*★ माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दायर वाद Suo Moto Writ Petition (Civil) No.(S) 5/2025 IN RE: "CITY HOUNDED BY STRAYS, KIDS PAY PRICE" के घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।*
*★ केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को झारखण्ड राज्य के शहरी स्थानीय निकायों में कार्यान्वित किये जाने की स्वीकृति दी गई।*
*★ विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रवासी गतिशीलता (सुविधा और कल्याण) विधेयक, 2025 हेतु विचार एवं सुझाव उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई।*
*★ शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave) के दौरान छुट्टी वेतन की स्वीकृति दी गई।*
*★ वित्तीय वर्ष 2025-26 में बी०आई०टी० सिन्दरी, धनबाद में 04 Centre of Excellences (CoEs) की स्थापना, BIT Sindri Innovation and Incubation Centre Foundation द्वारा CoEs के संचालन करने तथा उक्त हेतु कुल पाँच (05) वर्षों में रूपये 38,58,69,555/- (अड़तीस करोड़ अंठावन लाख उनहत्तर हजार पाँच सौ पचपन) के अनुमानित व्यय की स्वीकृति दी गई।*
*★ राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 में अध्ययनरत बच्चों को निःशुल्क विद्यालय कीट योजनान्तर्गत स्कूल बैग उपलब्ध कराने से संबंधित प्रावधान में संशोधन की स्वीकृति दी गई।*
*★ नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को दिनांक-01.01.2016 से प्रभावी पुनरीक्षित वेतनमान के आलोक में 20 प्रतिशत विशेष वेतन के भुगतान की स्वीकृति दी गई।*
*★ झारखण्ड राज्य के पलामू जिलान्तर्गत रेलवे स्टेशन 'डालटनगंज' का नाम परिवर्तित कर "मेदिनीनगर" करने की स्वीकृति दी गई।*
*★ राज्य सरकार के सभी सेवा/संवर्गो के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा संबंधी शिकायतों एवं सेवांत लाभ के भुगतान से संबंधित मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु "झारखण्ड सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली, 2026 के गठन की स्वीकृति दी गई।*
*★ झारखण्ड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जानेवाली आगामी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 हेतु अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा की गणना हेतु कट-ऑफ तिथि के निर्धारण की स्वीकृति दी गई।*
*★ श्री प्रभात कुमार, झा०प्र०से० (कोटि क्रमांक-154/03), तत्कालीन अधिसूचित भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जामताड़ा के विरूद्ध विभागीय संकल्प संख्या-30028 (IIRMS), दिनांक 17.04.2025 द्वारा अधिरोपित दण्ड 'निन्दन' को यथावत् रखने की स्वीकृति दी गई।*
*★ राँची विश्वविद्यालय, राँची अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालय एस० एस० मेमोरियल कॉलेज, रॉची के नये भवन के निर्माण कार्य हेतु रू0 48,56,04,000/-(अड़तालीस करोड़ छप्पन लाख चार हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।*
*★ कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालय जे० एल० एन० कॉलेज, चक्रधरपुर के नये भवन के निर्माण कार्य हेतु रू0 88,92,50,000/-(अठ्ठासी करोड़ बेरानवे लाख पचास हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।*
*★ सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत गोड्डा जिले में नया महिला महाविद्यालय, गोड्डा के निर्माण कार्य हेतु रू0 69,57,68,400/- (उनहत्तर करोड़ संतावन लाख अड़सठ हजार चार सौ रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।*
*★ सिदों कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत गोड्डा जिले में डिग्री महाविद्यालय, बोआरीजोर, गोड्डा के निर्माण कार्य हेतु रू0 40,19,18,000/- (चालीस करोड़ उन्नीस लाख अठ्ठारह हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।*
*★ श्री बीरा राम, सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख-II, जल संसाधन विभाग, झारखण्ड, राँची को स्वतंत्र चालू प्रभार के तहत् अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता एवं अभियंता प्रमुख के पद पर कार्यरत अवधि के वेतन का अन्तर राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई।*
*★ श्री किशोरी रजक, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, अग्रिम योजना, जल संसाधन विभाग, राँची को स्वतंत्र चालू प्रभार के तहत् अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत अवधि के वेतन का अन्तर राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई।*
*★ W.P.(S) No.- 3882/2020 संजय कुमार तिवारी एवं अन्य बनाम झारखण्ड सरकार एवं अन्य में दिनांक-13.08.2024 को पारित न्यायादेश एवं Civil Review No. 85/2025 के दिनांक-16.10.2025 को Dismiss होने के फलस्वरूप वादी श्री संजय कुमार तिवारी, सेवानिवृत्त, पत्राचार लिपिक, लघु सिंचाई अंचल, मेदिनीनगर एवं अन्य 10 कर्मियों द्वारा नियमित रूप में की गई सेवा में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत अवधि को जोड़कर पेंशनादि की स्वीकृति दी गई।*
*★ मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन प्रभाग), झारखण्ड सरकार के अंतर्गत झारखण्ड फ्लाईंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से दुमका हवाई अड्डा पर संचालित Commercial Pilot's License With Multi Engine Rating प्रशिक्षण अकादमी में नामांकन प्रक्रिया तथा प्रवेश/नामांकन में छात्रवृत्ति के लाभ के लिए अभ्यर्थिता के निर्धारण की स्वीकृति दी गई।*
*★ श्री जलधर मंडल, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (चालू प्रभार), जल संसाधन विभाग, देवघर को स्वतंत्र चालू प्रभार के तहत् अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत अवधि के वेतन का अन्तर राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई।*
राज्य के 23 जिलों में 800 सीटों की क्षमतायुक्त State of Art District Library के निर्माण, उक्त प्रस्तावित 23 पुस्तकालयों में आवश्यक फर्नीचर/उपस्कर तथा पुस्तक क्रय हेतु प्रति पुस्तकालय 12,02,17,300/-(बारह करोड़ दो लाख सतरह हजार तीन सौ) रूपये मात्र के आधार पर कुल 276,49,97,900/- (दो सौ छिहत्तर करोड़ उनचास लाख सन्तानबे हजार नौ सौ) रूपये मात्र की लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
पंचम राज्य वित्त आयोग के द्वितीय प्रतिवेदन पर अग्रतर कार्रवाई करने की स्वीकृति दी गई।
माननीय मंत्री, माननीय विधायक / पूर्व विधायक को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
रांची। झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा द्वारा रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा मंदिर में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ मार-पीट की घटना के उपरांत लिया गया संज्ञान एवं की गई कार्रवाई।
तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा सोशल मीडिया पर रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा मंदिर में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ मार-पीट की घटना का वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उक्त निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ द्वारा उक्त घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाईन हाजिर किया गया है तथा घटना के संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
रांची। झारखंड राज्य की पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में अपराध एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसके क्रम में निम्नांकित निर्देश दिये गए -
पूर्व में दर्ज धमकी, लेवी, आगजनी एवं तोड़फोड़ से संबंधित मामलों की समीक्षा कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की जप्ती की कार्रवाई कर पुरस्कार घोषित करने की प्रक्रिया अपनाई जाए।
प्राप्त आसूचना का शीघ्र सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नक्सल विरोधी अभियान एवं आत्मसमर्पण नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
स्थानीय नेटवर्क, मुखबिर तंत्र एवं डिजिटल निगरानी को सुदृढ कर आसूचना संकलन बढ़ाया जाए।
जमानत पर रिहा उग्रवादी/अपराधियों की विशेष निगरानी रखी जाए।
अपराधिक गिरोह या अन्य अपराधी की गिरफ्तारी हेतु कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ बैठक में लूट/हत्या/चोरी / डकैती / बलात्कार/पोक्सो एक्ट / साईबर अपराध एवं अन्य अपराध से संबंधित समीक्षा कर यथाशीघ्र वांछित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय उप-महानिरीक्षक उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन अपनी देख-रेख में कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर अपने स्तर से संबंधित पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को दिशा-निर्देश देना एवं उग्रवाद से संबंधित दर्ज कांडो की समीक्षा कर दिशा-निर्देश निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।
इस बैठक में टी० कंदसामी, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, सी०आर० पी०एफ०. राँची सेक्टर, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, डॉ माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पलामू, अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, एस०टी०एफ०, झारखण्ड, सुनिल भाष्कर, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो, पटेल मयूरकनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड के अतिरिक्त सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक भौतिक रूप से एवं पुलिस अधीक्षक, लातेहार / हजारीबाग / लोहरदगा / चतरा / पलामू वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहें।
रांची। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन (IHRO) के तत्वावधान में रांची में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और मानवता की सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।यह विशेष मिशन डॉ. नेम सिंह प्रेमी (वर्ल्ड चेयरमैन, IHRO) एवं राज अंजुम (नेशनल एडवाइजर, बिहार–झारखंड प्रभारी) द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के आधार पर प्रारंभ किया गया। उनके मार्गदर्शन और संकल्प से ही इस अभियान को पूरे झारखंड में व्यापक स्तर पर चलाने की रूपरेखा तैयार की गई।संगठन ने घोषणा की कि झारखंड के प्रत्येक जिले में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए 100 अतिरिक्त सक्रिय सदस्यों को जोड़ा जाएगा। ये सदस्य IHRO की जिला कमेटी का हिस्सा बनकर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।
इस आयोजन में प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही:
???? डॉ. नेम सिंह प्रेमी – वर्ल्ड चेयरमैन, IHRO
???? रोहित साहा – कन्वेनर एवं जिला उपाध्यक्ष
???? राज अंजुम – नेशनल एडवाइजर (बिहार–झारखंड प्रभारी)
???? मुकेश कुमार अग्रवाल – स्टेट जनरल सेक्रेटरी, झारखंड
सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से संदेश दिया कि:
“रक्तदान महादान है — यह किसी को नया जीवन देने का सबसे पवित्र माध्यम है।”इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन (IHRO) का लक्ष्य है कि पूरे झारखंड में नियमित रूप से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।यह अभियान मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक सशक्त पहल है।
आगामी नगर निकाय को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्डा के निर्देशानुसार अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के विरुद्ध लागातार छापामारी के क्रम में दिनांक-20.02.2026 को गुप्त सूचना मिली कि बापू चौक चपरासी टोला के पास कुछ व्यक्ति के द्वारा अवैध रुप से ब्राउन शूगर की खरीद बिक्री एवं सेवन किया जा रहा है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार नगर निकाय चुनाव के FST Team एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा छापामारी किया गया .
छापामारी के क्रम में 1. अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स उम्र-20 वर्ष पिता दिलीप कापरी सा0 कन्हाई पकड़िया थाना पथरगामा जिला गोड्डा के पास से कुल 15 छोटी पुडिया ब्राउन सुगर जिसका कुल वजन 2.50 ग्राम पाया गया। जिसे विधिवत जप्त करते हुए उक्त संबंध में गोड्डा नगर थाना मे कांड अंकित किया गया है। कांड में गिरफ्तार अभियुक्त 1. अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स उम्र-20 वर्ष पिता दिलीप कापरी सा0 कन्हाई पकड़िया थाना-पथरगामा जिला गोड्डा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-
1. अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स उम्र-20 वर्ष पिता दिलीप कापरी सा0-कन्हाई पकड़िया थाना-पथरगामा जिला-गोड्डा।
जप्त समानः-
1. सिलवर पेपर में लपेटा हुआ कुल 15 पुडिया ब्राउन सुगर जिसका कुल वजन 2.50 ग्राम।
अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स का अपराधिक इतिहास :-
1. गोड्डा नगर थाना कांड सं0-234/21, दिनांक-13.07.21, धारा-323/341/504/34 भा0द0वि0।
2. गोड्डा नगर थाना कांड सं0-68/25, दिनांक-27.04.25, धारा-22/25/27a/29 NDPS Act 3. गोड्डा नगर थाना कांड सं0-07/26, दिनांक-17.01.26, धारा-22/25/27a/29 NDPS Act
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम :-
1. पु0नि0 दिनेश कुमार महली, पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, नगर थाना गोड्डा।
2. प्रमोद कुमार, कनीय अभियंता प्रखंड गोड्डा नगर पालिका आम चुनाव FST दंडाधिकारी
3. अभय कुमार, पणन सचिव जिला समिति गोड्डा।
4. स0अ0नि0 बिहारी लाल कापरी, यातायात नगर थाना गोड्डा।
5. नगर थाना रिजर्व गार्ड।
रांची। नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा-11) एवं झारखंड की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक ने की।
बैठक में , तथा के विभिन्न प्रावधानों के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही अनुसंधान के दौरान साक्ष्य संकलन के लिए ई-साक्ष्य ऐप के प्रभावी एवं सकारात्मक उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी ने जिलों द्वारा ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि नए आपराधिक कानूनों के तहत कांडों का अनुसंधान निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा वैज्ञानिक अनुसंधान को सुदृढ़ करने हेतु फॉरेंसिक टीमों की सक्रिय सहायता ली जाए।
बैठक में साइबर क्राइम, काउंटर टेररिज्म, ड्रग कंट्रोल, डिजास्टर मैनेजमेंट, पुलिस आधुनिकीकरण तथा विदेशी नागरिकों से संबंधित मामलों पर भी व्यापक चर्चा हुई। इन विषयों से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली एवं दक्षता की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर गृह मंत्रालय एवं झारखंड पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, विशेष शाखा, प्रशिक्षण, अभियान, प्रोविजन, आपराधिक अन्वेषण विभाग सहित विभिन्न इकाइयों के पुलिस महानिरीक्षक एवं उप-महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, डायरेक्टोरेट ऑफ प्रोसिक्युशन, हेल्थ सर्विस एवं अन्य संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध अनुसंधान तथा तकनीकी साक्ष्यों के बेहतर उपयोग से राज्य में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 अंतर्गत मतगणना कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 18.02.2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर में बनाये गये मतगणना स्थल का निरीक्षण कर चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ट्रांसपोर्ट नगर में रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेयर एवं 53 वार्डों के पार्षद पद के लिए तथा बुण्डू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष एवं 13 वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना की व्यवस्था की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मतगणना हॉल की संरचना, टेबलों की क्रमवार व्यवस्था, वार्डवार/पदवार मतगणना कक्ष निर्धारण, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार की अलग-अलग व्यवस्था, प्रत्याशियों एवं उनके अधिकृत अभिकर्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम तथा वेटिंग एरिया की तैयारियों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा निर्देश दिया गया कि मतगणना प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की व्यवस्था करने तथा केवल वैध पासधारियों को ही प्रवेश देने का निर्देश दिया। दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, मतपेटियों के सुरक्षित भंडारण हेतु स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीलिंग की प्रक्रिया, प्रकाश एवं विद्युत आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता तथा साफ-सफाई बनाए रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा दिये गये। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम से मतपेटियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा घेरे में मतगणना कक्ष तक लाये जाने तथा अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में सीलों की जांच के उपरांत ही मतगणना प्रारंभ करने के निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने मतगणना कर्मियों की सुविधा के लिए वेलफेयर हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें महिला एवं पुरुष पदाधिकारी/कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अतिरिक्त प्राथमिक उपचार कक्ष, एंबुलेंस तथा अग्निशमन यंत्रों सहित आपातकालीन प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।
वरीय पुलिस अधीधक राकेश रंजन द्वारा मतगणना स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) कुमार रजत, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
कल दिनांक : 17 फरवरी 2026 को कोडरमा से योगदा सत्संग उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर, रांची इंटर की परीक्षा देने आई दो लड़कियों - चांदनी कुमारी व प्रीति कुमारी के बैग से इयर बर्ड व पैसों की चोरी हो गई। जबकि पूरे कैम्पस व सभागार में सीसी टीवी के कैमरे लगे हैं इसके बावजूद चोरी हो जाना दुखद है। पीड़िताओं ने इस सन्दर्भ में जगरनाथपुर थाने को भी इसकी मौखिक सूचना की है परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई न ही उनके पैसे व इयर बर्ड मिले। परीक्षा कल दूसरी पाली में दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक थी। इस घटना से अनेक अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से नाराजगी जाहिर की है क्योंकि यदि प्रबंधन चाहती तो अभी तक उनकी चोरी हुई सामग्री व पैसों का उद्भेदन हो जाती। क्योंकि इस घटना से अन्य लड़कियां भी डरी सहमी है।
दिनांक:-04/02/2026 को समय करीबः- 17:00 बजे टोयोटा शोरूम के समीप विकास अस्पताल के पास अज्ञात के द्वारा हवाई फायरिंग किया गया था। इस संदर्भ में सदर (मेसरा) थाना कांड सं0-49/2026, दि०-05/02/2026, धारा-109 (1) भा. न्या.सं. एवं 27 आर्म्स एक्ट कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था। दिनांक 17.02.2026 को वरीय पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी० अन्तर्गत विकास अस्पताल में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी कोकर चौक स्थित सुन्दर विहार में छुपे हुए हैं। इस संबंध में वरीय पदाधिकारी द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटु उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व० दिनेश ठाकुर, पता सा० गुडु पाचा, पो० पाचा, थाना ओरमांझी, जिला रॉची को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में प्रयुक्त हथियार, गोली एवं मोटरसाईकिल एवं पहने हुए कपड़ा तथा चप्पल अपने घर में छिपा कर रखने की बात सामने आई। जिसके बाद उसके निशानदेही पर पांचा स्थित घर में छापामारी कर घटना में प्रयुक्त सामाग्री बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार ठाकुर के निशानदेही पर अन्य अभियुक्त 1. करन कुमार उरांव उम्र करीब 25 वर्ष, पे० कजरू उरांव, सा० असवा, पो० गोसाई बलिया, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग, 2. विशाल मुण्डा उम्र करीब 24 वर्ष, पे० बीरेन्द्र मुण्डा, सा० चुटू पाचा, मंडाटांड, थाना ओरमांझी, जिला रॉची, 3. सेंटू सिंह उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व० अवधेश सिंह, सा० ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू, थाना माण्डू (कुज्जू ओ०पी०), जिला रामगढ़ एवं 4. रामानन्द कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पे० शुक्ला यादव, सा० ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू, थाना माण्डू (कुज्जू ओ०पी०), जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगीः-
1. एक पिस्टल तथा दो जिन्दा गोली ।
2. ब्लू रंग का एक अपाची मोटरसाईकिल, जिसे काला रंग से रंगा हुआ।
3. मोबाईल फोन 06
4. हेलमेट, कपड़ा एवं चप्पल
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटु उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व० दिनेश ठाकुर, पता सा० गुड्डु पाचा, पो० पाचा, थाना ओरमांझी, जिला रॉची।
2. करन कुमार उरांव उम्र करीब 25 वर्ष, पे० कजरू उरांव, सा० असवा, पो० गोसाई बलिया, थाना बड़कागॉव, जिला हजारीबाग।
3. विशाल मुण्डा उम्र करीब 24 वर्ष, पे० बीरेन्द्र मुण्डा, सा० चुटू पाचा, मंडाटांड, थाना ओरमांझी, जिला रॉची।
4. सेंटू सिंह उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व० अवधेश सिंह, सा० ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू, थाना माण्डू (कुज्जू ओ०पी०), जिला रामगढ़।
5. रामानन्द कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पे० शुक्ला यादव, सा० ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू, थाना माण्डू (कुज्जू ओ०पी०), जिला रामगढ़।
6. आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त अमन कुमार ठाकुर :-
1. माण्डू (कुज्जू ओ०पी०) थाना कांड सं0-197/2024, दिनांक 26.08.2024 धारा-103(1)/3(5) भा.न्या.स. एवं 27 आर्म्स एक्ट
अभियुक्त करन कुमार उरांव :-
1. माण्डू (कुज्जू ओ०पी०) थाना कांड सं0-197/2024, दिनांक 26.08.2024 धारा-103 (1)/3(5) भा.न्या.स. एवं 27 आर्म्स एक्ट
2. रातु थाना कांड सं0-338/22, दिनांक 13.10.22 धारा-385 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
3. पिठौरिया थाना काण्ड सं0-164/22 धारा-387 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
4. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-443/22 धारा-387/506 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
5. बरियातु थाना काण्ड सं0-63/25, दिनांक 15.03.25 धारा-109/3(5) भा.न्या.सं. एवं 27 आर्म्स एक्ट
6. बड़कागांव थाना काण्ड सं0-268/22, धारा-147/148/149/385/387 भा.द. वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
7. कर्रा थाना काण्ड सं0-21/2025, दिनांक 08.03.2025 धारा-111/61(2)/3(5) भा.न्या.सं. एवं 25 (1-बी) ए/26 (6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA Act.
अभियुक्त सेंटू सिंह :-
1. कर्रा थाना काण्ड सं0-21/2025, दिनांक 08.03.2025 धारा-111/61 (2)/3(5) भा.न्या.सं. एवं 25 (1-बी) ए/26 (6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA Act.
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एंव बलः-
1.पुलिस उपाधीक्षक सदर, संजीव कुमार बेसरा।
2.पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर कुलदीप कुमार।
3. पु०अ०नि० सह ओ०पी० प्रभारी, मेसरा, अजय कुमार दास।
4. पु०अ०नि० बसंत कुमार, मेसरा ओ०पी०।
5. पु०अ०नि० अभय कुमार, मेसरा ओ०पी० ।
6. स०अ०नि० शाह फैसल, प्रभारी तकनीकी शाखा, रॉची।
7. आरक्षी प्रवेश कमार, तकनीकी शाखा, रॉची।
8. स०अ०नि० अंजय कुमार, मेसरा ओ०पी० ।
9. स०अ०नि० संतोष कुमार सिंह, मेसरा ओ०पी० ।
10. हवलदार-322 सम्मेलन लुगून, रिजर्व गार्ड मेसरा ओ०पी० ।
11. हव०/730 सुखदेव प्रसाद मंडल, रिजर्व गार्ड, मेसरा, रॉची।
12. आरक्षीः- अजमत असारी, तकनीकी शाखा, रॉची।