सोनाहातू :- थाना क्षेत्र के डोमाडीह मे हरिहर महतो की निर्मम हत्या में इस्तेमाल की गई धारदार हथियार और मृतक के कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी लखन महतो की निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के घर से धारदार हथियार और मृतक के कपड़े बरामद किया है। इसे कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा साक्ष्य एकत्र करने और हत्या के मामले में पुख्ता सबूत पेश करने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे आरोपीयों को सजा मिल सके।
डोमाडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी
लव - अफेयर में 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या प्राइवेट पार्ट काट कर सिर धर से अलग किया गया था मृतक हरिहर महतो का शव सिर धड़ से अलग कांची नदी किनारे सोनाहातू पुलिस ने रविवार को बरामद किया था शव की स्थिति बेहद क्रूर थी- प्राइवेट पार्ट् कटा हुआ और सिर धड़ से अलग था,
गांव के ही एक महिला सुलोचना देवी से अफेयर चल रहा था .
मृतक हरिहर महतो के गांव के ही एक महिला सुलोचना देवी से अफेयर चल रहा था. महिला ने उसे मिलने के लिए 31 जनवरी 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे बुलाई थी हरिहर महतो घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पाया था परिजनों ने 3 फरवरी 2026 को सोनाहातू थाना मे लापता होने की जानकारी दी थी उसके बाद पुलिस हरकत में आई और हरिहर महतो का शव रविवार को एडरमहातु- मार्चाडीह गांव के सामने कांची नदी किनारे से सिर धड़ से अलग बरामद किया था सोनाहातू पुलिस इस निर्मम हत्या की सभी बिंदुओं पर लगातार जांच कर रही थी । पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहे एक आरोपी लखन महतो को सोनाहातू पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई धारदार हथियार और मृतक के कपड़े बरामद कर लिए हैं।