FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
गिरिडीह पुलिस द्वारा हरलाडीह ओपी अंतर्गत दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का किया गया उद्वभेदन
February 5, 2026 | 185 Views
गिरिडीह पुलिस द्वारा हरलाडीह ओपी अंतर्गत दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का किया गया उद्वभेदन

 

  दिनांक 25 जनवरी 2026 की रात्रि में हरलाडीह ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत जतरामेला देखने गई दो नाबालिग बच्चियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना कारित किया गया था। जिसके आलोक में खुखरा (हरलाडीह) थाना काण्ड सं० 02/26 दिनांक 26.01.2026 धारा 70(2)/3(5) बी०एन०एस० एवं 6/10 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया। काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु डॉ बिमल कुमार, भा. पु. से. पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह  के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी, गिरिडीह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (S.I.T) का गठन किया गया। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर श्वान दस्ता, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, राँची एवं तकनीकी टीम, को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया।

विशेष अनुसंधान दल (S.I.T) के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सहायता से इस काण्ड का साक्ष्यानुसार उद्भेदन करते हुए उक्त दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने में संलिप्त 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं 04 विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

➤ गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी :-

राजेश मुर्मू (उम्र करीब 26 वर्ष) पे० मोहन मुर्मू ग्राम मंडलडीह, थाना हरलाडीह ओ०पी० (खुखरा), जिला गिरिडीह।

रवीन्द्र टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पे० नासिर टुडू ग्राम मंडलडीह, थाना हरलाडीह ओ०पी० (खुखरा), जिला गिरिडीह।

संजय टुडू (उम्र करीब 21 वर्ष) पे० सुखदेव टुडू ग्राम मझियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद।

सोहन टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पे० जयाराम टुडू ग्राम मझियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद।

➤ विधि-विरुद्ध किशोर – 04 (चार)

➤ बरामदगी  :-

01 अभियुक्त का घटनास्थल से बरामद जींस पैंट।

सात (07) मोबाइल।

➤ छापामारी टीम :-

1. सुमित प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी

2. कैलाश प्रसाद महतो, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गिरिडीह

3. सुश्री नीलम कुजूर, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गिरिडीह

4. पु०अ०नि० रतन कुमार सिंह, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह

5. पु०नि० राजेन्द्र प्रसाद महतो, डुमरी अंचल

6. पु०अ०नि० राणा जंग बहादुर सिंह, नगर थाना

7. पु०अ०नि० विक्रम कुमार सिंह, नगर थाना

8. पु०अ०नि० दीपक कुमार-2, ओ०पी० प्रभारी, हरलाडीह

9. पु०अ०नि० निरंजन कच्छप, थाना प्रभारी, खुखरा

10. पु०अ०नि० गौतम कुमार, मुफ्फसिल थाना, गिरिडीह

11. पु०अ०नि० दिपेश कुमार, थाना प्रभारी, पीरटांड

12. पु०अ०नि० प्रणीत पटेल, थाना प्रभारी, डुमरी

13. म०पु०अ०नि० दीपमाला कुमारी, थाना प्रभारी, महिला 

14. पु०अ०नि० प्रीनन, मुफ्फसिल थाना

15.  म०पु०अ०नि० शीला हेम्ब्रम, मुफ्फसिल थाना 

16.  तकनीकी शाखा गिरिडीह।


February 5, 2026 | 186 Views
February 5, 2026 | 186 Views
February 5, 2026 | 186 Views
February 5, 2026 | 186 Views
February 5, 2026 | 186 Views
February 5, 2026 | 186 Views
February 5, 2026 | 186 Views
February 5, 2026 | 186 Views
February 5, 2026 | 186 Views
February 5, 2026 | 186 Views