जिला समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित, जिले में चल रही योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
साहेबगंज। समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में जिले के विकास कार्यों की प्रगति हेतु जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।*
बैठक के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी से जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र को निर्गत करने से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द पोर्टल में लंबित दिख रहे आवेदनों को स्वीकृत करने का निर्देश दिया।
बैठक के क्रम में राजस्व संग्रहण से संबंधित फूल लगाने संबंधित क्षेत्र से संबंधित निशुल्क भूमि हस्तांतरण संबंधित अवैध जमाबंदी से संबंधित दाखिल खारिज से संबंधित भूमि नापी से संबंधित जीएम लैंड सर्वे से संबंधित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों का भूमि सत्यापन एवं ईकेवाईसी से संबंधित मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से संबंधित, राजस्व न्यायालय से संबंधित नीलाम पत्र 11वीं कृषि गणना आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित निर्देश दिए गए।
बैठक में दाखिल खारिज से संबंधित अधतन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए 30 दिनों से लंबित आवेदनों का तत्काल निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
*★इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत लैंड वेरिफिकेशन एवं ईकेवाईसी कि प्रखंड वार समीक्षा की गई जहां बताया गया कि 53% ई-के0वाई0सी0 पेंडिंग है जिसे पूरा करने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि इस श्रेणी के 55136 आवेदन मैं से 36661 लाभुकों का भुगतान कर दिया गया है जबकि बी श्रेणी के 82 41 लाभुकों का भुगतान किया गया है इसके अलावा इसी श्रेणी के 37172 किसानों को भुगतान कर दिया।
नीलाम पत्र वाद की प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों कोई से संबंधित आवेदनों का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया।
*★ बैठक के क्रम में एक 11वीं कृषि गणना की समीक्षा भी की गई। जबकि उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन योजना, जानवरों का किया जा रहा वैक्सीनेशन आदि की समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि डेस्टिनेशन 88% तक पूर्ण हो चुका है। वहीं उन्होंने मत्स्य एवं उद्यान विभाग और पीएम कुसुम योजना की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए जबकि पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने रनिंग वाटर की सुविधा जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिन विद्यालयों में रनिंग वाटर की सुविधा नहीं है वहां तत्काल इसे सुनिश्चित कराएं।
*बैठक के दौरान मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले से 35 लोगों को इस योजना अंतर्गत मुफ्त में तीर्थदर्शन के लिए भेजा जाना है। वहीं इसके लाभुकों को जिले से सोमनाथ एवं द्वारका तीर्थ दर्शन के लिए भेजा जाएगा। बताया गया कि इसके लिए इच्छुक लोग संबंधित क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय में दिनांक 15.03.2023 तक आवेदन दे सकते हैं।*
*इसके लिए तीर्थ यात्रियों की आरती निम्न है।*
*तीर्थयात्री 60 वर्ष से अधिक एवं झारखंड का निवासी होना चाहिए। तीर्थयात्री बीपीएल श्रेणी में आना चाहिए कीर्ति यात्रियों का इससे पहले इसी योजना अंतर्गत लाभ नहीं लिया गया हो।*
*तीर्थ यात्रा शुरू करने से पहले यात्री शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हो एवं उसे किसी भी प्रकार का संक्रमण बीमारी ना हो*
*आवेदन करता आवेदन देते समय यह भी ध्यान रखें कि एक फोटो चिपका हुआ एवं एक प्रति संलग्न होना चाहिए साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड पहचान पत्र आदि भी संलग्न कर आवेदन कर सकते हैं।*
इसके अलावा पर बैठक में आपूर्ति विभाग जिला पशुपालन विभाग कृषि विभाग जेएसएलपीएस मनरेगा के कार्य ग्रामीण विकास विभाग पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कल्याण विभाग शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की भी समीक्षा की गई जहां उक्त विभागों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री यादव ने संबंधित पदाधिकारियों को योजना अंतर्गत प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त के अलावे उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार,अपर समाहर्ता विनय मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राहुल जी आनंद जी, जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारीगण, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, तकनीकी विभागों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।