FOLLOW US ON
Breaking News पूरे देश में मनाई गई ईद उल फितर, सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय ने की नमाज अदा | प्राकृतिक पर्व सरहुल को लेकर धूम,रांची में आदिवासी समुदाय ने निकाला शोभायात्रा | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त दो क्रू मेंबर सहित 7 लोगों की मौत | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | रामनवमी की तैयारी को लेकर विभिन्न अखाड़ा समिति के द्वारा की गई बैठक |
मुख्यमंत्री ने मेडिकल यूनिवर्सिटी को जल्द से जल्द संचालित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने का दिया निर्देश
December 23, 2025 | 188 Views
मुख्यमंत्री ने मेडिकल यूनिवर्सिटी को जल्द से जल्द संचालित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने का दिया निर्देश

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में   झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वद्यालय अधिनियम, 2023 के अंतर्गत राज्य में स्थापित होने वाले झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मुख्य  सचिव श्री अविनाश कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह के साथ अहम बैठक की। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल यूनिवर्सिटी खोले जाने की दिशा में उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के क्रम में कई अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संचालित होने वाला यह पहला मेडिकल यूनिवर्सिटी होगा। हमारी सरकार राज्य की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर तथा मजबूत बनाने के  लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । ऐसे में रांची जिला के बॉम्बे में स्थापित होने वाले यह मेडिकल यूनिवर्सिटी इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

 *_नियमावली गठन के साथ फैकल्टी मेंबर्स की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द हो_* 

मुख्यमंत्री ने झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज के नियमावली गठन और फैकल्टी मेंबर्स की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि इसका संचालन यथाशीघ्र  शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि  नेशनल मेडिकल काउंसिल, (एनएमसी) के गाइडलाइन के अनुरूप इसकी सारी प्रक्रियाएं पूरी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में इस मेडिकल यूनिवर्सिटी को इस तरह विकसित करना है, जिससे मानव संसाधन, मेडिकल शोध के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं को उन्नत तथा आधुनिक बना सकें।


December 23, 2025 | 189 Views
December 23, 2025 | 189 Views
December 23, 2025 | 189 Views
December 23, 2025 | 189 Views
December 23, 2025 | 189 Views
December 23, 2025 | 189 Views
December 23, 2025 | 189 Views
December 23, 2025 | 189 Views
December 23, 2025 | 189 Views
December 23, 2025 | 189 Views