FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
अवैध खनन पर सीबीआई जांच शुरू, मचा हड़कंप
January 7, 2026 | 220 Views
अवैध खनन पर सीबीआई जांच शुरू, मचा हड़कंप

साहेबगंज:  जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई अब निर्णायक दिशा में बढ़ती नजर आ रही है। रांची से पहुंची केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की विशेष टीम ने जिले में डेरा डालते हुए जांच की रफ्तार तेज कर दी है। छह अधिकारियों की यह टीम अगले कुछ दिनों तक साहिबगंज में रहकर अवैध खनन से जुड़े मामलों की गहराई से पड़ताल करेगी। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने जिले में पहुंचते ही दो क्रशर इकाइयों का स्थल निरीक्षण किया। यहां मशीनों की स्थिति, पत्थरों के भंडारण और संचालन की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही, अवैध रूप से निकाले गए खनिजों की संभावित मात्रा और उनके आर्थिक मूल्य का आकलन भी शुरू कर दिया गया है। खनन दफ्तर की फाइलें और नींबू पहाड़ जांच के घेरे में विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि जांच टीम जिला खनन कार्यालय पहुंचकर खनन लीज, परमिट, उत्पादन विवरण और परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर सकती है। इसके अलावा, लंबे समय से विवादों में रहे नींबू पहाड़ क्षेत्र का भी भौतिक निरीक्षण संभावित है। इस इलाके को लेकर पहले ही बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और कारोबार के आरोप सामने आते रहे हैं। पूरे नेटवर्क को खंगालने की तैयारी बताया जा रहा है कि जांच केवल खनन स्थलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अवैध खनन के पूरे तंत्र—उत्खनन, क्रशर संचालन और बिक्री—की कड़ियों को जोड़कर पड़ताल की जाएगी। इस क्रम में संबंधित लोगों से पूछताछ और जरूरी दस्तावेजों की जब्ती की भी संभावना जताई जा रही है।जांच एजेंसी की मौजूदगी से जिले के प्रशासनिक हलकों में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कार्रवाई साहिबगंज में वर्षों से चले आ रहे अवैध खनन के बड़े खेल पर से पर्दा उठा सकती है।


January 7, 2026 | 221 Views
January 7, 2026 | 221 Views
January 7, 2026 | 221 Views
January 7, 2026 | 221 Views
January 7, 2026 | 221 Views
January 7, 2026 | 221 Views
January 7, 2026 | 221 Views
January 7, 2026 | 221 Views
January 7, 2026 | 221 Views
January 7, 2026 | 221 Views