FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | 18 जून को राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी | अपराधी को पकड़ने गई बिहार पुलिस की हो गई चेकिंग, फजीहत के बाद अब पटना एसएसपी ने कर दिया दो थानेदार को निलंबित | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | रांची के प्रतिष्ठ व्यवसायई कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय दौरे से स्वदेश वापस |
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले वेदांत कौस्तव, लिया आशीर्वाद
May 26, 2026 | 108 Views
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले वेदांत कौस्तव, लिया आशीर्वाद

पटना।  अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री नीतीश कुमार को एक विशेष पोर्ट्रेट भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान युवाओं की राजनीति में भागीदारी, सामाजिक सहभागिता, जनसेवा तथा समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। वेदांत कौस्तव ने कहा कि श्री नीतीश कुमार का सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक अनुभव और विकासोन्मुख सोच युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभवों से युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है। वेदांत कौस्तव ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।


May 26, 2026 | 109 Views
May 26, 2026 | 109 Views
May 26, 2026 | 109 Views
May 26, 2026 | 109 Views
May 26, 2026 | 109 Views
May 26, 2026 | 109 Views
May 26, 2026 | 109 Views
May 26, 2026 | 109 Views
May 26, 2026 | 109 Views