FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | 18 जून को राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी | अपराधी को पकड़ने गई बिहार पुलिस की हो गई चेकिंग, फजीहत के बाद अब पटना एसएसपी ने कर दिया दो थानेदार को निलंबित | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | रांची के प्रतिष्ठ व्यवसायई कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय दौरे से स्वदेश वापस |
सीसीएल मुख्यालय में तीन दिवसीय आधार अपडेट कैंप का शुभारंभ
June 2, 2026 | 107 Views
सीसीएल मुख्यालय में तीन दिवसीय आधार अपडेट कैंप का शुभारंभ

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, दरभंगा हाउस, रांची स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में आज दिनांक 02 जून , 2026 को तीन दिवसीय आधार नामांकन एवं अद्यतन शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन  संजय कुमार ठाकुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण), सीसीएल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर  आदिल हुसैन, प्रबंधक (खेल),सहित बड़ी संख्या में कर्मी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

यह विशेष शिविर 02 जून, 2026 से 04 जून, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आधार नामांकन एवं अद्यतन की सुविधा तीन आयु वर्गों- 0 से 5 वर्ष, 5 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को एक ही स्थान पर आधार संबंधी आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो सकें।

शिविर के प्रथम दिन लोगों में उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। बड़ी संख्या में लाभार्थी आधार नामांकन एवं अद्यतन कराने के लिए शिविर में पहुंचे। पहले ही दिन लगभग 40 व्यक्तियों का आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

आधार सेवाओं के लिए शिविर में लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही तथा लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। सीसीएल द्वारा कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजित यह विशेष शिविर आधार संबंधी सेवाओं को सुगम, सुलभ एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीसीएल अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण हेतु समय-समय पर ऐसी जनोपयोगी एवं सुविधापरक पहलें करता रहा है, जिससे आवश्यक सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराई जा सकें तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं का सरल समाधान सुनिश्चित हो सके।


June 2, 2026 | 108 Views
June 2, 2026 | 108 Views
June 2, 2026 | 108 Views
June 2, 2026 | 108 Views
June 2, 2026 | 108 Views
June 2, 2026 | 108 Views
June 2, 2026 | 108 Views
June 2, 2026 | 108 Views
June 2, 2026 | 108 Views