FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा पौधा वितरण
June 5, 2026 | 150 Views
 विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा पौधा वितरण

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा एक व्यक्ति एक पौधा स्लोगन के अंतर्गत शुक्रवार, 5 जून 2026 को  सेवासदन के सामने स्थित पार्क में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शाखा की बहनों ने पार्क में आए राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को कुल 20 पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साथ ही उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।

शाखा की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पौधों के वितरण के माध्यम से प्रकृति के प्रति प्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इस सफल आयोजन में अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, अनिता सोमानी, पिंकी शर्मा सहित सभी सदस्याओं का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।


June 5, 2026 | 151 Views
June 5, 2026 | 151 Views
June 5, 2026 | 151 Views
June 5, 2026 | 151 Views
June 5, 2026 | 151 Views
June 5, 2026 | 151 Views
June 5, 2026 | 151 Views
June 5, 2026 | 151 Views
June 5, 2026 | 151 Views
June 5, 2026 | 151 Views