FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | 18 जून को राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी | अपराधी को पकड़ने गई बिहार पुलिस की हो गई चेकिंग, फजीहत के बाद अब पटना एसएसपी ने कर दिया दो थानेदार को निलंबित | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | ईरान और अमेरिका के बीच फिर बने जंग के हालात | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | रांची के प्रतिष्ठ व्यवसायई कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया की संदिग्ध अवस्था में मौत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय दौरे से स्वदेश वापस |
हरमू नदी को फिर से जीवंत बनाने की तैयारी, नगर आयुक्त ने किया जमीनी निरीक्षण
June 2, 2026 | 122 Views
हरमू नदी को फिर से जीवंत बनाने की तैयारी, नगर आयुक्त ने किया जमीनी निरीक्षण

रांची । शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली हरमू नदी को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने अब बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में  02.06.2026 को नगर आयुक्त  सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ वार्ड संख्या 23, हिंदपीढ़ी स्थित हरमू नदी क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने नदी की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह में आ रही बाधाओं, नदी तट पर फैली गंदगी, अतिक्रमण, अवैध गतिविधियों तथा सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर वर्षों से जमी गाद, झाड़ियां और अवरोधों को देखकर उन्होंने संबंधित शाखाओं को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने स्वच्छता शाखा को निर्देशित किया कि पूरे नदी क्षेत्र में पोकलेन एवं जेसीबी मशीनों की सहायता से गाद निकालने का कार्य तेजी से किया जाए, ताकि नदी की जलधारण क्षमता बढ़ सके और पानी का बहाव सुचारू हो। साथ ही, नदी किनारे जमी पुरानी गंदगी एवं अवरोधों को मैनुअल तरीके से हटाने का भी निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान नदी तट पर मौजूद अवैध खटाल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं अन्य अवैध संरचनाओं पर भी नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इनफोर्समेंट टीम को तत्काल कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने एवं अवैध संरचनाओं को हटाने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त भू-संपदा शाखा की टीम को शहर अंचल एवं अरगोड़ा अंचल के साथ संयुक्त रूप से हरमू नदी तट की मापी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। मापी के बाद अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाली सभी संरचनाओं को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कई खाली स्थान भी चिन्हित किए गए। नगर आयुक्त ने इन स्थलों को आम नागरिकों के लिए उपयोगी एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से वहां बेंच लगाने, हरित क्षेत्र विकसित करने तथा आवश्यकतानुसार री-डेवलपमेंट कार्य करने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त  सुशांत गौरव ने कहा कि हरमू नदी के संरक्षण, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण मुक्ति को लेकर निगम गंभीर है और आने वाले दिनों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल नदी का प्राकृतिक स्वरूप बेहतर होगा, बल्कि शहर में जल-जमाव की समस्या कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

मौके पर उप नगर आयुक्त  गौतम प्रसाद साहू, नगर प्रबंधक, स्वच्छता शाखा, इनफोर्समेंट टीम एवं भू-संपदा शाखा के कर्मी उपस्थित थे।


June 2, 2026 | 123 Views
June 2, 2026 | 123 Views
June 2, 2026 | 123 Views
June 2, 2026 | 123 Views
June 2, 2026 | 123 Views
June 2, 2026 | 123 Views
June 2, 2026 | 123 Views
June 2, 2026 | 123 Views
June 2, 2026 | 123 Views