FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
किसान सभा एवं माकपा ने शहीद बिरसा उलगुलान दिवस मनाया 
June 9, 2026 | 146 Views
किसान सभा एवं माकपा ने शहीद बिरसा उलगुलान दिवस मनाया 

राहे:- झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा के तत्वावधान में राहे ( नुरू),सोनाहातु, बुंडू  सहित झारखंड भर में शहीद बिरसा मुंडा शहादत दिवस के अवसर पर बिरसा उलगुलान दिवस मनाया गया एवं जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा ,सी,एन,टी - एस,पी,की, एक्ट की रक्षा का लिया गया शपथ। शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा शहीद बिरसा मुंडा के रास्ते ही लूट, घोटाला, भ्रष्टाचार का खात्मा व समता,भा‌ईचारा की बहाली संभव है, मोदी के 12 वर्षों के राज में सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी,नीजिकरण, किसान आत्महत्याए बढ़ा है, आजादी के बाद देश सबसे गंभीर संकट में आ गया है। सार्वजनिक  कारखाना, रेलवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह, सार्वजनिक संपत्ति अंबानी - अंबानी के हाथों सौंपा जा रहा है, पेट्रोलियम,गैस , यूरिया खाद की गंभीर संकट व मुल्य वृद्धि से देश की जनता परेशान हैं। मोदी सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में ईरान,रूस से पैट्रोलियम, गैस खरीदने से पीछे हट गई है, भारतीय संप्रभुता को  दांव पर लगा दिया गया है।इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान कौंसिल सदस्य जयपाल सिंह मुंडा,बिसमबर महतो, उमेश महतो,अंचल कौंसिल सदस्य श्रवण मुंडा, शंकर मुंडा,राजू मुंडा, बुद्धदेव मुंडा, संजय मुंडा, मनसा मुंडा,सोमरा मुंडा,महाबीर मुंडा, महावीर कुम्हार,बुरू मुंडा,राशमनी कुमारी,किरण कुमारी, सहचरी कुमारी,हरी कुमारी,करमी देवी,लखीमनी देवी,पविता देवी, सुमित्रा देवी, कमिला देवी,पुरनी देवी, रोपनी देवी,शिला देवी, शांति देवी,मंजुड़ा देवी, विकास मुंडा पूर्णचंद्र महतो,गहन मुंडा, शिशुपाल मुंडा,यादव कुम्हार, कृष्ण मुंडा, सुदर्शन मुंडा,भोथु मुंडा, सुखराम मुंडा, मुकुंद मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।अध्यक्षता ग्राम  प्रधान श्रवन मुंडा ने किया।


June 9, 2026 | 147 Views
June 9, 2026 | 147 Views
June 9, 2026 | 147 Views
June 9, 2026 | 147 Views
June 9, 2026 | 147 Views
June 9, 2026 | 147 Views
June 9, 2026 | 147 Views
June 9, 2026 | 147 Views
June 9, 2026 | 147 Views
June 9, 2026 | 147 Views