FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
चंपाई सोरेन के हल जोतो कार्यक्रम पर ग्रहण,रिम्स 2 प्रस्तावित जमीन पर प्रशासन ने 200 मीटर की परिधि में लागू किया निषेधाज्ञा
August 23, 2025 | 481 Views
चंपाई सोरेन के हल जोतो कार्यक्रम पर ग्रहण,रिम्स 2 प्रस्तावित जमीन पर प्रशासन ने 200 मीटर की परिधि में लागू किया निषेधाज्ञा

रांची। 24 अगस्त को रिम्स 2 कि प्रस्तावित जमीन पर चम्पाई सोरेन ने अपने समर्थकों के साथ हल जोतो कार्यक्रम का आह्वान किया है । इसी क्रम में जिला प्रशासन से प्रेस रिलीज कर जानकारी दी है कि, कांके अंचल अंतर्गत मौजा नगड़ी में प्रस्तावित रिस्स–2 के सीमांकन एवं फेंसिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। इस दौरान यह देखा गया कि उक्त स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है तथा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फेंसिंग के अंदर प्रवेश का प्रयास एवं विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका बनी हुई है।

शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए कांके अंचल अंतर्गत मौजा नगड़ी स्थित प्रस्तावित रिस्स–2 के 200 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है, जो निम्न प्रकार है :- 

1. पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक स्थान पर एकत्रित होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।

2. ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग।

3. किसी प्रकार का अस्त्र–शस्त्र जैसे बंदूक, रायफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।

4. किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे लाठी–डंडा, तीर–धनुष, गड़ासा–भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।

5. किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन।

यह निषेधाज्ञा सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों पर लागू नहीं है।

मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा रिम्स 2 कि प्रस्तावित जमीन पर 24 अगस्त को हल जोतो कार्यक्रम किया जाना है अब जिला प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लागू करने के बाद कार्यक्रम पर ग्रहण लगने की संभावना है। 

 

 


 

 


August 23, 2025 | 482 Views
August 23, 2025 | 482 Views
August 23, 2025 | 482 Views
August 23, 2025 | 482 Views
August 23, 2025 | 482 Views
August 23, 2025 | 482 Views
August 23, 2025 | 482 Views
August 23, 2025 | 482 Views
August 23, 2025 | 482 Views
August 23, 2025 | 482 Views