FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
अरशद ने झालसा के अध्यक्ष,सचिव व अन्य को पत्र भेज कर साहिबगंज जेल प्रशासन के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग 
May 23, 2026 | 258 Views
अरशद ने झालसा के अध्यक्ष,सचिव व अन्य को पत्र भेज कर साहिबगंज जेल प्रशासन के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग 

साहिबगंज।चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण व पशु प्रेमी सैयद अरशद नसर ने शनिवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,रांची के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद व सचिव  कुमारी रंजना अस्थाना,राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार,राज्य के गृह सचिव वंदना दादेल,सुदर्शन प्रसाद मंडल,कारा महानिरीक्षक ,झारखंड,रांची, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,साहिबगंज के अध्यक्ष अखिल कुमार व सचिव विश्वनाथ भगत व साहिबगंज जिले के उपायुक्त दीपक कुमार दुबे व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह व कारा अधीक्षक परमेश्वर भगत को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेज कर साहिबगंज जेल गेट पर उनका जमा नगद रकम,मुलाकाती सामान,मेडिकल रिपोर्ट,बंदी आवेदन पत्र दिलाने का आग्रह करते हुए बीते 15 मई को साहिबगंज जेल गेट पर उनके साथ कई कारा कर्मीयों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार व बदसलूकी करने पर दोषी पर कड़ी कानूनी व विधि सम्मत कार्रवाई की मांग करते हुए उक्त तिथि का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है ताकि आगे विधि सम्मत कार्रवाई के दौरान साक्ष्य के रूप में काम आवे.अरशद ने पत्र में आरोप लगाया है कि साहिबगंज जेल प्रशासन ने असंवैधानिक तरीके से साहिबगंज जेल से उनका स्थानांतरण बीते वर्ष 13 दिसंबर को मधुपुर जेल करने के दौरान साहिबगंज जेल गेट पर उनका जमा नगद रकम,मुलाकाती सामान,मेडिकल रिपोर्ट,बंदी आवेदन पत्र वापस नहीं किया था.अरशद ने कहा है कि जब तक साहिबगंज जेल गेट पर जमा उनका सामान वापस नहीं मिल जाता है तथा 14 महीने साहिबगंज व मधुपुर जेल में दोनों जेल प्रशासन द्वारा उनका न्यायिक हिरासत के दौरान किए गए भारी शारीरिक,मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न शोषण,अत्याचार व टार्चर के खिलाफ दोषी कारा पदाधिकारी,कर्मी व कक्षपाल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी दंडात्मक कार्रवाई नहीं हो जाती है तब तक उनका जेल प्रशासन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.अरशद ने कहा कि आगे पुरे मामले की जानकारी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,नई दिल्ली व राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी दी जाएगी दुसरी तरफ अरशद ने पत्र भेजने के साथ ही साथ शनिवार को ही सूचना अधिकार अधिनियम- 2005 के तहत आवेदन भेज कर जन सूचना पदाधिकारी सह कारा अधीक्षक परमेश्वर भगत से बीते 15 मई का साहिबगंज जेल में विभिन्न जगहों में लगें सभी सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पेन ड्राइव में व दोषी कारा कर्मी का नाम-पद की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है.अरशद के द्वारा भेजें गये पत्र मांगें गये सूचना व संघर्ष जारी रखना का एलान किया है।


May 23, 2026 | 259 Views
May 23, 2026 | 259 Views
May 23, 2026 | 259 Views
May 23, 2026 | 259 Views
May 23, 2026 | 259 Views
May 23, 2026 | 259 Views
May 23, 2026 | 259 Views
May 23, 2026 | 259 Views
May 23, 2026 | 259 Views
May 23, 2026 | 259 Views